Hindi Kavita
- 161 Posts
- 54 Comments
शौर्य का मतवाला है
शांति का उजाला है
सारे जग में छाया है
तिरंगा बड़ा प्यारा है।
वीरों की यह पहचान है
प्राण इस पर न्यौछावर
भारत माँ की जान है तिरंगा।
आजादी का गान है
क्रांति का निशान है
देश का महाप्राण
सबका गौरवगान है तिरंगा।
जन-गण-मन है
सर्वस्व समर्पण है
वीरों की मुस्कान
अभिमानी धड़कन है तिरंगा।
साहस की पहचान है
पराक्रम का मान है
त्याग का संस्कार
आजादी की दास्तान है तिरंगा।
अत्याचार पर प्रहार है
स्वराज्य की पुकार है
समर्पण का धर्म
स्वतंत्रता की धार है तिरंगा।
रचयिता
मोहम्मद आरिफ
(कवि, लेखक, गीतकार)
(India Book of Records Holder)
50, सिद्धवट मार्ग, मेन रोड
भैरवगढ़-उज्जैन (म.प्र.)
मो. 9009039743, 7806002306
Read Comments